फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.5 लाख की चोरी

Tue, 20 Oct 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के चिकवनपुरवा मजरा टिकठा गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर 40 हजार रुपये समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की।
रामपुर मथुरा के चिकवनपुरवा मजरा टिकठा गांव निवासी रईस ने बताया कि सोमवार रात को चोरों ने उसके घर के पीछे नकब लगा दी।

इसके बाद घर के कमरे से 40 हजार रुपये, बर्तन, जेवर व कपड़े समेत करीब एक लाख 60 हजार रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो उन्हें चोरी हो जाने का पता चला। एसओ अनूप सिंह का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें