रेप के बाद दलित बालिका की गला दबाकर हत्या
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
पथरा। थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में बुधवार की देर शाम संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की फंदे से लटक कर मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवा कर पीएम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी दिनेश कुमार बुधवार को गांव में मजदूरी करने गया था। पत्नी इंद्रावती (25) घर पर दो बच्चों के साथ थी। ससुर गांव में ही लगने वाले बाजार में गए थे। दोनों बच्चे गांव में खेल रहे थे। पुत्र आदर्श जब घर लौटा तो इंद्रावती फंदे से लटक रही थी। सूचना पर अन्य परिजन व आस-पास के लोग भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फंदे से उतारना चाहा तो लोगों ने लाश को उतारने से रोक दिया।
देर शाम लड़की के पिता की मौजूदगी में शव को फंदे से उताकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी मृतका के पिता ने दमाद पर शराब पीकर आए दिन बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा कि दामाद की प्रताडना से बेटी तंग थी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामकवल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।