फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

विज्ञापन
रामू। फाइल फोटो
विज्ञापन
धेंसा। चिल्हिया थाना क्षेत्र के साहा गांव में रविवार रात सात बजे एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। रामू (30) पुत्र पूर्णमासी रविवार शाम को घर आया। उसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी रोती हुई चिल्लाने लगी कि पंखे में फंदा लगाकर उसके पति ने जान दे दी है। वहीं रामू के छोटे भाई व मां ने आरोप लगाया कि उसे कुछ खिलाकर मार दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साहा गांव निवासी रामू घर पर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसके व पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। इसके पीछे रामू की नशे की लत बताई जा रही है। इनकी एक तीन वर्ष की पुत्री है। घर वालों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले भी पति-पत्नी में कहा सुनी हुई थी। रविवार रात को संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। चिल्हिया थाना प्रभारी रामदेव ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवादम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें