फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा। बांसी इटवा मार्ग पर पिल्ला डिहवा मिश्रा नगर के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसकी अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोल्हौरा कस्बा निवासी साहिल (26) पुत्र सब्बीर उर्फ मोल्हू थाना के पास पान की दुकान चलाता था। रविवार की रात लगभग 11:00 बजे वह बाइक से बांसी की ओर जा रहा था। वह बांसी- इटवा मार्ग पर पिल्ला डिहवा मिश्रा नगर पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने अनियंत्रित उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बांसी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे कस्बे में शोक की लहर है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कांवड़ियों का जत्था कटेशवश्वर नाथ मंदिर इटवा की ओर जा रहा था, जिससे तेज गति में पीछे से आ रहा वाहन दाहिनी तरफ पहुंच गया। संवाद
विज्ञापन

र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें