बांसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र बांसी-नौगढ़ रोड पर लेटवा सोनखर के पास राप्ती नदी में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालवाया। पहचान की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉलर अब्दुल मुतल्लिब ने डायल 112 पर पीआरवी को सूचना दी कि नदी में एक अज्ञात युवक की लाश बहकर आई है। इस सूचना पर डायल 112 और थाना कोतवाली बांसी के एसआई जगदीश सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक और एसआई जगदीश सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को राप्ती नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
इस संबंध में कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।