फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: औद्योगिक इकाई लगाएंगे युवा, होगा जनपद का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अगर आप रोजगार करना चाहते हैं, खुद का उद्योग लगाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके काम की खबर है।
ग्रामोद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपये लोन उपलब्ध करा रही है। इसके जरिए खुद तो तरक्की कर सकेंगे। साथ ही जिला उद्याेग का हब बनेगा और विकास की गति को रफ्तार मिलेगी। अप्रत्यक्ष रूप से ही लोगों को रोजगार मिलेगा।
जिले में उद्योग के लिए कारखाना न होने के कारण लोगों बड़ी संख्या में युवाओं को प्रदेश के लिए पलायन करना पड़ता है। बड़ी संख्या में लोग सालों साल प्रदेश में रहते हैं। सरकार की योजना के मुताबिक वह घर पर रहकर खुद रोजगार दे सकें।
विज्ञापन

इसके लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत उद्योग इकाई लगाने के लिए सरकार की ओर से कई ट्रेड में उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपये लोन दे रही है। इसके लिए विभाग में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य लोगों को रोजगार परक बनाना है। जिले से पलायन रुके और जिले के विकास की गति बढ़ सके। इस योजना के तहत लाभ लेने वाले अधिकांश लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। इसमें विभागीय पोर्टल और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें