बांसी। राप्ती नदी में नहाने गए युवक संदीप कुमार (35) की डूबने से मौत हो गई। वहा कस्बे के सोनारी वार्ड का रहने वाला था। शनिवार की शाम को नदी में नहाते समय, गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुवारों की मदद से शव का नदी से बाहर निकलवाया। इस संबंध में एसओ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।