फोटो-
सिद्धार्थनगर। जिले की एकमात्र डुमरियागंज लोकसभा सीट से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला मतदाता आज यानि शनिवार को करेंगे जो ईवीएम में बंद हो जाएगा। लोकसभा क्षेत्र 60-डुमरियागंज सीट से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल, सपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी, बसपा प्रत्याशी मोहम्मद नदीम, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह, पीस पार्टी के प्रत्याशी नौशाद आजम और निर्दलीय किरन देवी शामिल हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सभी प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ जोर लगाया और वह जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में समर्थकों के साथ शनिवार देर रात तक जनसंपर्क में जुटे रहे। संवाद