फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

Fri, 10 Mar 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के निबिहवा चौराहे पर बिसाता की दुकान चलाने वाले युवक की शुक्रवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शटर का ताला तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिश्रौलिया क्षेत्र के निहलवा गांव निवासी रामधनी (32) पुत्र धनपत गोल्हौरा क्षेत्र के निबिहवा चौराहे के पास किराए पर कमरा लेकर बिसाता की दुकान चलाता था। दुकान के पीछे वह रहता भी था। लोगों के मुताबिक गुरुवार को वह क्षेत्र के ही श्रीबेलवा गांव में अपने ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

साथ में पत्नी सुभद्रा, एक वर्ष की बेटी अनीता व पांच वर्षीय पुत्र विष्णु भी गया था। देर शाम वह वापस लौट आया, जबकि पत्नी व बच्चे वहीं रुक गए। शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक शटर नहीं खुला तो आसपास के लोग उसके कमरे के पास पहुंचे। खिड़की से अंदर देखा तो कमरे में फंदे से रामधनी की लाश लटक रही थी। लोगों ने सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शटर का ताला तोड़कर कमरे में पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा राधेश्याम राय ने बताया शटर का ताला तोड़कर शव को निकलवाया गया है, मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें