सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में शनिवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का योजना किया गया। इसमें 90 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। फोन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी है। पूर्व मंत्री प्रो. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज के युग में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष रहना अति आवश्यक है।
प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के ग्लोबल विलेज के युग में विभिन्न प्रकार की जानकारी हमारी उंगलियों के सिंगल टच से प्राप्त किया जाता है। कहा की उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सत्र 2023-24 स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में अध्ययनरत कुल 649 छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन वितरण किया जाना है। इसके प्रथम चरण में आज कुल 90 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किया गया। महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. भारत भूषण द्विवेदी ने रचित साहित्य दर्पण की अनन्या टीका, नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
एनईपी पाठ्यक्रम के अनुरूप छात्र-छात्राओं को पाठ सामग्री सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने के लिए यह पुस्तक सहायक होगी। इस दौरान गिरिजेश चंद्र मिश्र, दीपक देव तिवारी आदि मौजूद रहे।