फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवाओं ने अग्नि यात्रा कर किए देवी दर्शन

Tue, 24 Oct 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के गोनहा ताल चौराहे पर जलते लावे पर चलता श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिन गोनहा ताल की बाल कृष्ण मित्र मंडली ने अग्नि यात्रा का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। बांसी क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल में श्री बाल कृष्ण मित्र मंडली के भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के लिए आग के ऊपर से चलकर अनोखा भाव प्रकट किया।
गोनहा ताल प्राथमिक विद्यालय पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष शारदीय नवरात्र में नवमी तिथि के दिन श्री बाल कृष्ण मित्र मंडली के भक्तों ने अग्नि यात्रा का आयोजन किया गया। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का अनोखा भाव प्रकट किया गया। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मित्र मंडली के भक्तों ने नौ दिवसीय नवरात्र व्रत एवं जप तप किया।
विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिन नवमी तिथि को भक्तगण दुर्गा प्रतिमा के सम्मुख लकड़ी जलाकर आग प्रज्वलित करते हैं। उसके बाद आग के गोले को इक्कीस फीट लंबाई में फैलाया जाता है। इस पर मित्र मंडली के सभी भक्त गण एक-एक करके आग के गोले से होकर माता के दर्शन करते हैं। साथ ही जनकल्याण के लिए माता रानी से प्रार्थना करते हैं।

कार्यक्रम के संचालक राकेश चौरसिया ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत बीस वर्षों से होता चला आ रहा है। इस बार भक्तों ने 21वीं बार कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है। वहां उपस्थित सभी श्रद्धालु गण मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए तपते आग के गोले से गुजरने वाले भक्तों का उत्साहवर्धन करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान राम अनुज, रघुनंदन पांडेय, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, राम गोपाल, गजेंद्र श्रीवास्तव, राम नयन मौर्य, अमित दूबे, दीपक त्रिपाठी, उग्रसेन सिंह, सूर्य नाथ त्रिपाठी, राम सागर, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें