घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी प्रमोद (22) पुत्र जवाहिर की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई।
प्रमोद किसी काम से राजेडीहा (संतकबीरनगर) गया था। लौटते समय उसकी बाइक कड़जा गांव के पास अनियंत्रित होकर गिरी या किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी खेसरहा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष खेसरहा, अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि पंचायतनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।