फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उलझी गुत्थी... डीएनए जांच से खुलेगा राज

Sun, 22 Feb 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास की नहर में शुक्रवार को सुबह मिले मानव कंकाल की गुत्थी उलझती जा रही है। अभी पुलिस पुख्ता तौर पर यह भी मानने को तैयार नहीं है कि वह कंकाल पांच फरवरी को लापता हुए डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरी गांव के बैंड वादक 66 वर्षीय जवाहिर का ही है। हालांकि, पास में मिले कपड़े और आधार कार्ड से जवाहिर के बेटे तुलसीराम ने उसकी पहचान अपने पिता के रूप में की है, लेकिन पुलिस का कहना है कि शव में केवल हड्डी बची है, इसलिए जब तक डीएनए जांच न हो जाए तब तक कानूनी तौर पर पहचान की पुष्टि नहीं हो तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
बता दें कि त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास नहर में शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे मानव कंकाल देखा गया था। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरी गांव निवासी तुलसीराम ने कपड़े और जेब में मिले आधार कार्ड के हिसाब से उसकी पहचान अपने पिता जवाहिर (66) के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


शराब की दुकान से लापता हुए जवाहिर
- पुलिस ने जवाहिर के साथ बाजा बजाने निकले उसके साथियों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिये भी कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। विवेचक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सभी लोग ग्राम भड़रिया में मुंडन संस्कार में बाजा बजाने के बाद एक साथ ऑटो से लौट रहे थे। करीब ढाई किलोमीटर आकर एक शराब की दुकान पर सभी उतरे। शराब पीने के दौरान अचानक जवाहिर लापता हो गए। साथ गए लोगों ने पुलिस को बताया कि शायद शौच के लिए सड़क के किनारे वह गए थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें