फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सांप्रदायिक हिंसा में घायल युवक ने तोड़ा दम

Mon, 06 Apr 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- सीमा से सटे नेपाल के बरगदा में दो समुदाय के बीच उपजे विवाद में हुई थी फायरिंग, पांच लोगों को लगी थी गोली
- 21 मार्च का हुआ था विवाद, सीमा तक पहुंची थी विवाद की आंच

खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज क्षेत्र स्थित बरगदा गांव में 21 मार्च को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद घायल हुए युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजगंज नगरपालिका वार्ड नंबर छह निवासी अरुण यादव (22) के रूप में हुई है। सोमवार तड़के करीब चार बजे चितवन मेडिकल कॉलेज में उसने आखिरी सांस ली।

नेपाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च को ईद के दिन नमाज के दौरान पास स्थित काली मंदिर में तेज आवाज में भजन बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। स्थिति बिगड़ने पर प्रदर्शनकारी युवकों ने जिगना चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के कई राउंड और हवाई फायरिंग की। इसी दौरान चली गोली से अरुण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनके पेट में गोली लगने से आंतों में गहरा जख्म हो गया था, जिसके चलते उनकी सर्जरी भी की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रिपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार घटना में कुल पांच लोग गोली लगने से घायल हुए थे, जिनमें से चार अन्य का भैरहवा मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद पुलिस ने काली मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें