फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक और बोलेरो में टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव के पास शुक्रवार सुबह बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी खेसरहा ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर महादेव बाजार निवासी नितिन पांडेय (21) बेलौहा की तरफ से जा रहा था। अभी वह सुपौली के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नितिन सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तत्काल एंबुलेंस की मदद खेसरहा सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें