फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूजा देखने के लिए निकली युवती, बेहोशी की हाल में घर से बाहर मिली

Thu, 26 Oct 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हाल में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन


इटवा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में 23 अक्तूबर की रात हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में सोमवार रात एक युवती को बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर कुछ लोग भाग निकले। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी है।

क्षेत्र के ऊंचडीह गांव निवासी सोना देवी ने बताया कि मंगलवार को उसकी बहन गांव के चौराहे पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडाल में हो रहे कार्यक्रम को सोमवार की रात देखने गई थी। देर रात तक न लौटने पर उसे बुलाने के लिए घर से बाहर निकली तो देखा कि वह बाहर बेहोश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

उसे सीएचसी इटवा ले जाया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मारने पीटने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की बहन सोना देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवती के होश में आने पर मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें