उसका क्षेत्र के सियरापार गांव में सांत्वना देते सदर विधायक श्यामधनी राही व एसडीएम प्रदीप यादव। ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बिजली गिरने से युवक की मौत
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सियरापार निवासी सुरेश पुत्र नंदलाल (35) की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सुरेश शुक्रवार दोपहर खेत की तरफ गए थे, तभी बारिश शुरू होने के साथ अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे विधायक श्यामधनी राही, एसडीएम नौगढ़ प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार राम ऋषि रमन ने परिजनों को ढांढस बंधाया। क्षेत्रीय लेखपाल आलोक मोहन मिश्रा, रामकरन गुप्ता ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मृतक के वारिस को राहत आपदा कोष से चार लाख रुपये एवं कृषक बीमा के तहत एक लाख रुपये दिए जाएंगे।