फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बारिश से फसल धराशायी

विज्ञापन
बिस्कोहर के फूलपुर पांडेय गांव में बारिश से खेत में गिरी धान की फसल को देखता किसान। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
तेज हवा के साथ बारिश से फसल धराशायी
विज्ञापन

बिस्कोहर। हवा के साथ मूसलाधार बारिश से धान की फसल धराशायी गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय धान की बालियां निकल गई हैं। कुछ दिनों में फसल पककर तैयार होने वाली थी। यह बारिश ऐसी फसलों के लिए नुकसानदेह बताई जा रही है। तेज हवा के साथ बारिश से धान की फसल गिर गई है। नगर पंचायत बिस्कोहर के बस अड्डे से मुख्य कस्बे में जाने वाले मार्गों पर कहीं जलभराव और कहीं कीचड़ की स्थिति बन गई है।
किसान गंगोत्री साहू, जगदीश यादव, पंडित यादव का कहना है कि पछेती धान की फसल को बारिश से काफी फायदा हुआ है। जबकि फुलपुर राजा गांव के किसान बजरंगी विश्वकर्मा, संजय पांडेय, पप्पू पांडेय, रामदीन भारती, राम लोटन शर्मा, रामदास व मझौवा गांव के किसान सिद्धनाथ तिवारी, सुबास चतुर्वेदी, श्रीराम बारी की अगेती धान की फसल कुछ दिनों में पकने वाली थी। बारिश के कारण फसल खेत में लेट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से तराई के साथ नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से बिस्कोहर के उत्तर स्थित बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़त पर है। शुक्रवार सुबह दस बजे तक नदी का जलस्तर 10 मीटर 20 सेंटीमीटर था। बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के पास बसे मुडिलिया, भियूरा, लमुईया, बसंतपुर, परसोहन आदि गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं। जवाहिर, मोलहू, रामदीन, मगरे, मुरली आदि किसानों का कहना है कि पहले बारिश नहीं हो रही थी और अब बारिश हो रही है तो रुकने का नाम नहीं ले रही है। उधर, सूखे की मार झेले और अब लगातार हो रही बारिश से मुसीबत झेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें