फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 24 Apr 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के कोटिया पांडेय से गेंगटा मार्ग पर पुलिया के नीचे युवक की शव मिलने पर रोते बिलख
विज्ञापन
- पुलिया के पास मृत हाल मेें मिला युवक
विज्ञापन


- नाक और मुंह से निकल रहा था खून

- खेसरहा थाना क्षेत्र के गेंगटा गांव में देर शाम का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

खेसराहा। खेसरहा थाना क्षेत्र के कोटिया पांडेय से गेंगटा मार्ग पर सोमवार रात पुलिया के नीचे एक युवक की लाश मिली। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस हिसाब से पड़ा था,पिता और प्रत्यक्षदर्शियों हत्या की आशंका की चर्चा कर रहे थे। हालांकि परिवार की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी हरी कुमार उर्फ झिन्नू (26) पुत्र जोखन खाना बनाने के साथ ही अन्य काम कर लेता था। पिता के मुताबिक उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पांच भाईयों में वह सबसे छोटा था। सोमवार सुबह नित्यक्रिया के बाद घर से बिना किसी से कुछ कहे निकला गया था। जबकि हर दिन भोजन करने के बाद यह बताकर जाता था कि काम करने के लिए कहां जा रहा है। साइकिल भी नहीं ले गया था, इसलिए लगा की लौटकर चला आ गया। लेकिन देर शाम सूचना मिली की वह क्षेत्र के ही गेंगटा गांव के पास स्थिति पुलिया के नीचे पड़ा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो नाक और मुंह से काफी मात्रा में खून निकल रहा था, जैसे गंभीर चोट लगा हो। इसके साथ ही हाथ की दो अंगुली अजीब तरह से मुड़ी थी। जैसे लगा रहा हो की मोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने गहलनता से जांच करके शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता के मुताबिक उसे आशंका है कि हत्या हो गई है। क्योंकि बेटा एकदम स्वस्थ्य था। इसके साथ ही उसके नाक और मुंह से तेजी से खून निकल रहा है। युवक की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-

गांव से तीन किलोमीटर दूर मिला शव

महुलानी से गेंगटा गांव की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। यह मुख्य मार्ग से हटकर लिंक रोड पर है, लेकिन यहां से हमेशा लोगों का आवागमन होता है। हरी कुमार उर्फ झिन्नू पैदल तो जा सकता है, लेकिन उसे किसी ने देखा नहीं। सुबह से वह कहां था यह भी रहस्य बना हुआ है। पुल के पास कैसे पहुंचा, अगर बैठा होता और गिरता तो भी लोग देखते। लेकिन उसे किसी ने देखा नहीं। बाहरी जख्मी में भी ऐसा नहीं दिखा, जिससे जान जा सके। यह सब स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें