फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sat, 13 Apr 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर की सीढ़ी में लगे छड़ से बेल्ट से बने फंदे सहारे लटका मिला शव
विज्ञापन


उसका थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

उसका बाजार। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। बरामद में सीढ़ी पर लगे सरिया से बेल्ट से बने फंदे के सहारे लटकता हुआ शव मिला। प्रत्यक्षदर्शी मौत पर कई प्रकार की चर्चा कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के मदनपुर गांव शिवराम ने पुलिस को लिखित सूचना दी है कि रात में परिवार के लोग सो गए थे, रात में वह उठे तो देखा कि घर के बरामदे में बनी सीढ़ी के छड़ में बंधे बेल्ट के सहारे उनका पुत्र गिरिराज (25) झूल रहा था। शोर मचाते हुए आनन-फानन में फंदे को काट नीचे उतारा। फंदे से झूलते गिरिराज के सीध में फर्श पर ईंट का लगभग डेढ़ फिट अस्थाई खंभा बना हुआ है। कुछ ईंट बिखरा हुआ था, इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि घटना में इस खंभे का प्रयोग हुआ। शिवराम ने भोर में लगभग चार बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराम ने बताया कि गिरिराज अविवाहित था। घर पर भी ऐसी कोई बात नहीं हुई, जिससे उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया हो। गिरिराज के साथ यह घटना क्यों और कैसे घटित हुई, यह परिजनों के समझ में नहीं आ रहा है। इस संबंध में एसओ उसका रोहित उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें