सीएमओ ने सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लोटन क्षेत्र का एकडेंगवा में आयुष्मान केंद्र व बांसी क्षेत्र के चेतिया में आयुष्मान केंद्र बंद मिला। इससे दोनों केंद्रों के सीएचओ से सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान सुबह 11:15 बजे कोड़रा आयुष्मान केंद्र का निरीक्षण किया। वहा पर अनुराधा सीएचओ मौजूद थी। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेतिया का निरीक्षण किया। जहां सब कुछ सही था। पानी व साफ-सफाई के निर्देश दिए। उसके बाद चेतिया आयुष्मान केंद्र का निरीक्षण किए, जहां पर ताला लगा था। इससे संबंधित सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगा गया। उसके बाद लोटन क्षेत्र के एकडेंगवा में स्थित आयुष्मान केंद्र का निरीक्षण किया। एकडेंगवा के आयुष्मान केंद्र पर ताला लगा था। इससे संबंधित सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके बाद बांसी, नरकटवा व मऊ के सीएचसी व आयुष्मान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ दिनेश चौधरी ने बताया कि निरीक्षण में दो आयुष्मान केंद्र बंद मिला हैं। संबंधित सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।