संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रीवा नानकार में बुधवार की दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव साड़ी के फंदे से छप्पर के बांस के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रीवा नानकार गांव निवासी डब्लू (40) पुत्र अंगनू वह अपने मकान के सामने ही छप्पर डालकर बरामदे के रूप में उपयोग करता था। इसी छप्पर में लगे बांस में साड़ी का फंदा से उसका शव लटके मिला।
उसके घर के बगल की एक महिला से ग्रामीणों को तब जानकारी हुई जब वह बकरी चराने जा रही थी। इसने छप्पर में डब्लू को लटके देखा तो शोर मचाया।
शोर सुनते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। डब्लू के पिता का काफी पहले देहांत हो चुका है।
डब्लू की मां बेटी के घर गई थी, और पत्नी चार दिन पहले बच्चों के साथ मायके गई थी। डब्लू ने क्यों इतना बड़ा फैसला ले लिया यह किसी को नहीं पता है।
इस संबंध में एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि डब्लू के फंदे के सहारे लटकने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने सिर्फ पीएम कराने के लिए आवेदन दिया है, अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो, जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।