सड़क हादसे में युवक की मौत
चिल्हिया। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत अंतरी के टोला पकड़ीहवा निवासी शिवा (18) पुत्र पंचराम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शिवा सोमवार की सुबह बाइक से शोहरतगढ़ बाजार आ रहा था। गांव के बाहर थोड़ी दूर आने पर शिवा ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।