संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका बाजार थाना क्षेत्र के महादेवा के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार रात में हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बे के सरदार पटेल नगर निवासी रामचंद्र का पुत्र राहुल विश्वकर्मा (21) शुक्रवार की रात बाइक से दो साथियों के साथ उसका बाजार से बृजमनगंज सड़क पर जा रहा था। इसी बीच महादेवा के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य दो को मामूली चोट आई। सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि शव पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
फंदे से लटका मिला युवक का शव
- इटवा थाना क्षेत्र के पिपरी महरी गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा थाने के ग्राम पिंपरी महरी निवासी एक युवक ने शनिवार दोपहर घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार में हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मंगल मिश्रा उर्फ मग्गी मिश्र (20) पुत्र जगन मिश्र ने शनिवार को घर के एक कमरे में फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे क्या कारण है, इसकी लोग चर्चा कर रहे हैं। जगन चार भाई थे, जिनमें इससे बड़े दो भाइयों की शादी हो चुकी है। वह रोजी रोटी के लिए दिल्ली, मुंबई आदि शहरों में नौकरी करता था। वर्तमान में वह घर आया हुआ था।
गांव वालों के मुताबिक मंगल बहुत ही होनहार था। उसकी मौत पर पूरा गांव गमजदा है। सभी ने उसके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। जगन के मौत की जानकारी मिलते ही चेयरमैन विकास जायसवाल ने भी परिजनों को सांत्वना दी। एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।