फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 23 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र भुसौला गांव में शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति के लिए लगे बोर्ड को सही करते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बैगर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भुसौला माफी गांव निवासी प्रीतम शर्मा (22) पुत्र अमरदीप शर्मा मरवाटिया भुसौला मार्ग पर फर्नीचर की दुकान में लकड़ी को खरादने के लिए बोर्ड में ल्लग लगा रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर बेलौहा एक निजी अस्पताल पर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने प्रीतम का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रीतम एक निजी कॉलेज में बीफार्मा का छात्र था। वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। इकलौते पुत्र की असामयिक मृत्यु से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें