फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

नाथनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
चौरा बनगवां निवासी जैसराम (35) की इस हादसे में जान गई। वह अपने ही गांव में अजय प्रजापति के मकान निर्माण में कार्य कर रहे थे। अजय के घर के बगल से बिजली का तार गया है। जैसराम ने जुड़ाई करते समय ध्यान नहीं दिया और तार में छूने की वजह से करंट की चपेट में आ गए। इस कारण से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि करंट से मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें