फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 19 Jul 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में रविवार को टीवी साफ करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी रविंद्र प्रताप यादव (32) पुत्र हीरालाल यादव रविवार को अपने घर में टीवी की सफाई कर रहा था। इसी दौरान टीवी में कहीं से करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में वह आ गया। परिजन उसे लेकर 50 बेड हॉस्पिटल बांसी पहुंचे, जहां डॉ. वाईपी सिंह ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें