फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नल में लगे मोटर में उतरा करंट, चपेट में आए युवक की मौत

Wed, 24 Jun 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र के सहिजनवा गांव में हुआ हादसा, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के सहिजनवा निवासी रवींद्र कुमार गौतम (40) की करंट लगने से मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सहिजनवा निवासी रवींद्र कुमार अपने घर में लगे नल के पास लगा मोटर को चालू करने के लिए गया था। जैसे ही उसने मोटर छुआ, उसमें प्रवाहित हो रहे करंट के झटके से वह अचेत होकर गिर गया। जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद रविंद्र के परिजन भी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में सीएचसी बर्डपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने रवींद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे में परिवार का मुखिया की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रविंद्र अपने पीछे पत्नी एक बेटा और बेटी को छोड़ गया। रवींद्र घर पर रहकर मजदूरी करता था, उसी से घर का भरण-पोषण किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में शुद्धोधन चौकी प्रभारी जगत नारायण यादव ने बताया कि करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें