बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उप चुनाव में यह सरकार की हार है।आम आदमी सरकार से परेशान।
मुजफ्फरपुर में देर शाम को पहुंचे बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और VIP पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा आम आदमी सरकार की नीतियों से परेशान है यही वजह है कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उप चुनाव में सरकार की हार हुई है।और हमारे जैसे लोग विचारधारा वाले की जीत हुई है यह समय सरकार को चिंतन और फिक्र करने की जरूरत है।
मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और VIP पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि जिस तरह से तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उप चुनाव में मेरे जैसे विचारधारा के सोच वाले लोग की जीत हुई है यह संकेत है कि बिहार सरकार अब संभल जाए।यह चुनाव का परिणाम सरकार के लिए चिंतन करने का समय है अब वह दिन दूर नहीं नहीं है वर्ष 2025 के विधान सभा के चुनाव में इस सरकार को आम आदमी उखाड़ करके बाहर फेंकेगी। हम खुद जीते हुए प्रत्यासी वंशीधर ब्रजवासी को बधाई दे रहे हैं कि उन्होंने हमारे जैसे सोच रखने वाले लोग की हिम्मत को बढ़ाया जाने का काम किया है
जिले के साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के वैद्यनाथपुर गांव में एक निजी कार्यक्रम में शरीक होने के बाद उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब बिहार सरकार की इस कुरीतियों के खिलाफ में आम आदमी सरकार को बाहर फेक देगी अब तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उप चुनाव का यह अद्भुत परिणाम इसका एक जीत का अद्भुत उदाहरण की किस प्रकार से यहां पर NDA की बुरी हार हुई है। यह समय कुछ और नहीं बल्कि परिवर्तन की एक बड़ी संकेत है।और इसका अब असर आने वाले विधान सभा के चुनाव में देखने को मिलेगी।
मुकेश सहनी वीआईपी प्रमुख बयान
मुकेश सहनी वीआईपी प्रमुख बयान
मुकेश सहनी वीआईपी प्रमुख बयान