सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर महदेवा लाल गांव के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मां के मुताबिक उससे विवाद करके रात में नाराज होकर निकला था। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार बलरामपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गुदरहवा गांव निवासी विशाल उर्फ कल्लू (30) पुत्र ननकन प्रसाद सिद्धार्थनगर जिले सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पिठनी कस्बा में किराये की मकान में अपनी मां के साथ रहकर मजदूरी करता था। रात में अपनी मां से मारपीट करके कमरे से निकला और ग्राम महादेवा लाला में ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर लिया है। इस संबंध में शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव के पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद