फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरा मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर/ढेबरुआ। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के खजुरिया शर्की में आरा मिल में सीतापुर का 22 वर्षीय युवक चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी।, जबकि आरा मिल को पहले ही वन विभाग के रेंजर द्वारा सीज किया गया था।
विज्ञापन

ढेबरुआ थानाक्षेत्र के खजुरिया शर्की में स्थित आरा मिल में सीतापुर के तंबोर थानाक्षेत्र के तंबोर निवासी शमशेर (22) पुत्र मुमताज रविवार की देर रात कट कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएचसी बढ़नी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जहां इलाज के दौरान उसकी सोमवार की सुबह मौत हो गई। सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। उक्त आरा मशीन को वन विभाग के रेंजर मो. इलियास खान ने एक सप्ताह पहले सीज कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें