फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 18 Aug 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-चिल्हिया रेलवे स्टेशन के बीच गोहनिया रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के गौहनिया निवासी कौशल (35) पुत्र बाबूराम शर्मा अन्य ग्रामीणों के साथ खेतों की रखवाली के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन

बताया जा रहा ह कि रेलवे लाइन पार करते समय अचानक शोहरतगढ़ से गोरखपुर जा रही मालगाड़ी आ गई और वह रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ ले गए। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना पर सूचना पाकर पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें