सिद्धार्थनगर। एडीएम उमाशंकर ने एसडीएम नौगढ़ को नगर पालिका सिद्धार्थनगर में बिना डीएम की स्वीकृति के बनाए गए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने के मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018 से 2021 के बीच शासन से प्राप्त धनराशि से अंत्येष्टि स्थल निर्माण कराया गया। जिसकी शिकायत शहरवासी केदार नाथ जायसवाल ने की थी।
मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले में दोषी लिपिक, जेई व ईओ नगर पालिका के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश एसडीएम नौगढ़ को दिया है। वहीं एक अन्य मामले सुरेंद्र कुमार अग्रहरि के शिकायती पत्र की जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश एसडीएम नौगढ़ को दिया है। इसमें विस्तारित क्षेत्र में शामिल पिपरा पांडेय के परिवार रजिस्टर की मूल प्रति गायब करने वाले पटल कर्मचारी की जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। संवाद