फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुणे से युवक की लाश पहुंचते ही मची चीख-पुकार

Mon, 09 Oct 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

-



सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हटवा निवासी विश्वनाथ शर्मा (19) पुत्र सीताराम शर्मा की लाश सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे उनके घर पहुंची। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इनकी मौत पुणे शहर में सात अक्तूबर को हुई थी।
विज्ञापन

मृतक विश्वनाथ शर्मा जुलाई माह में रोजी-रोटी के लिए पुणे गया था। जहां एक दुकान पर लकड़ी का काम करता था। सात अक्तूबर को दोपहर लगभग तीन बजे कमरे की छत में लगे कुंडे से लाश लटकी मिली थी। इसकी सूचना थोड़ी दूर पर रह रहे उसके छोटे भाई दीपक को दी गई। भाई दीपक लाश लेकर सोमवार को दोपहर में जैसे ही घर पहुंचा परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सोमवार शाम चार बजे डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें