फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूटी से गिरी ननिहाल से लाैट रही युवती की ट्रक से कुचलकर मौत

Wed, 24 Jun 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के डुमरियागंज-इटवा रोड पर स्थित गुरु गोरखनाथ तलैया के पास बुधवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होने से पीछे बैठी साधना (18) गिर गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वह मामा के घर वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होने के बाद भाई-बहनों के साथ लौट रही थी। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को डुमरियागंज पुलिस ने कद्राबाद गांव के पास से दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही गांव निवासी बेचन प्रसाद के रिश्ते में साले अर्जुन का घर इटवा थाना क्षेत्र के घोसिया मय सिरिया बघेल गांव में है। उसकी तीन बेटियां और बेटा शादी में आए थे।
विज्ञापन

23 जून दिन मंगलवार को मामा के लड़के के विवाह में शामिल होने के बाद बुधवार सुबह सभी लौटने लगे। करीब तीन बजे बेचन प्रसाद के बेटे गोरखनाथ के साथ साधना और अनीता स्कूटी पर बैठकर वापस लौट रहीं थीं। तीनों अभी डुमरियागंज-इटवा रोड पर स्थित गुरू गोरखनाथ तलैया के कुछ आगे ही पहुंचे थे तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई।
इससे पीछे बैठी साधना सड़क पर गिर पड़ी। इधर पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साधना के सिर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
वहीं, पीछे टेंपो में आ रही साधना की बहन संगीता और सरोज हादसे का मंजर देखकर बेसुध हो गई। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से भागने लगा, जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे कादिराबाद गांव के पास से पकड़ लिया। इसके बाद ट्रक और चालक को थाने पर ले आया गया। वहीं, हादसे की जानकारी मृतका के परिजनों को देने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डुमरियागंज इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। ट्रक और चालक को थाने पर ले आया गया है। मामले में आवश्यक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें