फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कराने के लिए जवान रवाना

Wed, 01 Mar 2017 11:52 PM IST
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 छठवें और सातवें चक्र का चुनाव संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन परिसर से जवानों को रवाना किया गया। पुलिस जवानों को छह जिलों में मतदान संपन्न कराना है। 12 पार्टियों में कुल 487 पुलिस कर्मियों की मतदान ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

एसपी राकेश शंकर ने जवानों को रवाना करते हुए कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो। साफ व सुसज्जित वर्दी को धारण करे। अनुशासन में रहेंगे। जिस जिले में ड्यूटी करनी है वहां का अधिकारी अभिभावक के रूप में होगा। ऐसे में अधिकारी व मतदाताओं से उत्तम आचरण पेश कर मिसाल बने। पुलिस लाइन से 12 पार्टी में 36 उपनिरीक्षक, 41 एचसीपी व दीवान एवं 410 आरक्षी है। छठवें चरण में जिले के जवान गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ व आजमगढ़ में ड्यूटी करेंगे। सातवें चरण में गाजीपुर और बनारस में चुनाव को संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें