फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक की चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में खाना खाने निकला था, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर कर दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के छतहरा गांव के पास देर रात हुई दुर्घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना के छतहरा गांव के पास रविवार रात एक बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को लेकर घर गए। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बैगर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

शोहरतगढ़ कस्बे के गड़ाकुल निवासी पीयूष कसौधन (19) पुत्र जगदीश कसौधन रविवार शाम बाइक लेकर घर से निकला था। रात उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दिया था। लोगों ने उसे छतहरा एनएच-730 पर स्थित एक ऑटो गैरेज के सामने सड़क पर गिरा हुआ देखा। घटनास्थल से उसकी बाइक कुछ दूरी गिरी हुई थी और इसके सिर से खून निकल रहा था। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर परिजन पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। इसके बाद रात में ही शव को घर लेकर चल आए। बिना पुलिस को सूचना दिए ही सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

होटल में खाना खाकर लौटने की बात कहकर निकला था पीयूष

सिद्धार्थनगर। मृतक पीयूष के पिता जगदीश ने रोते हुए कह रहे थे कि पीयूष ने मुझसे कहा कि पापा मैं छतहरा में बने होटल में खाने जा रहा हूं। खाना खाकर घर आ रहा होगा, लेकिन हमें क्या पता था कि वह अब कभी भी लौटने वाला नहीं है। और कोई वाहन उसे टक्कर मार देगी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह कहकर दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। मृतक पीयूष कसौधन का एक बड़ा भाई मोहित कसौधन व तीन बहने हैं। मृतक पीयूष कसौधन पतंजलि का करोबार करता था। दुकान अच्छी चलती थी, सभी लोग हंसी खुशी रहते थे।

-

श्याम सुंदर तिवारी

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें