फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो सभासद सहित 23 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के पूरब पड़ा व मुहल्ले का मामला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सदर थाना पुलिस ने बलवा व घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में दो पक्षों के 23 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इसमें एक तरफ 12 लोगों को आरोपित बनाया गया है तो दूसरे पक्ष से 11 लोगों को आरोपित बनाया गया है। घटना बीते 25 अगस्त की है। दोनों पक्षों में दो सभासदों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया।


तहरीर में पूरब पड़ाव मुहल्ला निवासी सभासद अमित सिंह ने कहा कि मोहल्ला निवासी मोहम्मद अहजम पुत्र फिरोज कमार व उनकी पत्नी सलमा परवीन से बीते 23 अगस्त को इंद्रानगर मुहल्ले में स्थित उनके मकान का बैनामा कराया। 25 अगस्त को मकान की साफ-सफाई में जुटे हुए थे कि इसी दौरान राकेश सिंह, राघवेंद्र सिंह उर्फ नन्हें सिंह, मानवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सभासद फतेह बहादुर सिंह, आदर्श सिंह, वैभव सिंह समेत 12 लोगों ने उनके मकान पर असलहा के साथ आए और मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज किया। दूसरे पक्ष के राकेश सिंह ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा कि वह पिछले 17-18 वर्षों से फिरोज कमाल निवासी गोबरहवा के मकान में रहते हैं। इसी दौरान मकान मालिक ने साढ़े पांच लाख रुपये में इस मकान को उन्हें बेचने को राजी हो गए। उन्होंने विभिन्न तिथियों में पांच लाख 41 हजार रुपये उन्हें दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच मकान मालिक की मौत हो गई। रुपयों के लेनदेन की जानकारी उनके स्वजन को भी है। वह 25 अगस्त को कचहरी चले गए। इसी दौरान घर सूना पाकर अमित सिंह, आलोक सिंह शेरू, अजीत सिंह मिंटू, सुजीत सिंह उर्फ झिंकू, सुधीर सिंह दीपू, रजनीश सिंह, ऋषि मिश्रा, मुमताज अहमद, मुन्ना झालावाला उर्फ महेश चंद्र समेत 12 लोग असलहा लेकर आए और मकान में रखे कीमती सामान को तोड़फोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें