फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईटेंशन तार के संपर्क में बाल आने से युवक गंभीर

Tue, 29 Oct 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मुजाहना गांव में सोमवार को एक घर की रंगाई करते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया, लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से हालत गंभीर होता देख लोग उसे पीएचसी बढ़नी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। क्षेत्र के मुजहना गांव निवासी मतीउल्ला अपने ही गांव के ही एक व्यक्ति के यहां घर की रंगाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह बड़ा बाल रखे हुए था। हवा चलने पर उसके बाल उड़े और वह करंट की चपेट आकर नीच गिर गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बढ़नी कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से पीएचसी बढ़नी ले गए, जहां चिकित्सक डाॅ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि करंट की चपेट में आए हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत रमाशंकर ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना हमको नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत करता है तो विधि करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें