फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्यारोपी सास व ससुर गिरफ्तार, गए जेल

Tue, 29 Oct 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। दहेज हत्या के मामले में शोहरतगढ़ पुलिस ने सोमवार को आरोपी सास सूर्यमती व ससुर लालमन को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष में पेश किया, यहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की रात कमरे में 25 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी विनय चंद्र का शव मिला था। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में गोनरा निवासी महिला के पिता बीपत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी बेटी को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर हमेशा मरते पीटते थे। ससुराल वालों ने ही उसे मार दिया है। पुलिस ने पिता के तहरीर के आधार पर पति समेत सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर यालय में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें