पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी पार करते समय एक युवक बह गया। जबकि, उसके दो साथी तैर बाहर निकलने में कामयाब रहे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना शुक्रवार शाम की है, अब एनडीएआरएफ को बुलाया गया है जो शनिवार को खोजबीन करेगी।
क्षेत्र के रमवापुर निवासी आकाश पुत्र राजू (19) अपने दो दोस्त सोनू और रामदीन के साथ अपने रिश्तेदार का बाइक लौटाने गौल्हौरा थाना थाना क्षेत्र तिघरा गए थे। वापस लौटते समय वह लोग नदी तैर कर जाने का फैसला किया। तीनों लोग एक साथ ही नदी में छलांग लगा दी एक तो नदी पार कर गया और दूसरा नदी की धारा देख डर कर वापस आ गया। जबकि राजू नदी के तेज धारा में बह गया। सूचना पर पहुंची ग्रामीण और स्थानीय पुलिस ने काफी खोजबीन की। लेकिन, देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। डूबने वाला युवक तो पथरा थाना क्षेत्र का है पर घटना गौल्हौरा थाना क्षेत्र का कल एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।