फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: डीजे पर डांस के दौरान चाकू से हमला, युवक की मौत

Thu, 27 Oct 2022 09:36 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

शहर कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किस ने हमला किया इसकी जांच चल रही है। जल्दी हमला करने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बेलहिया मंदिर के पास बुधवार रात तकरीबन तीन बजे मूर्ति विसर्जन के बीच डीजे पर डांस कर रहे एक युवक पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है, घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के मुडिला गांव निवासी राहुल वर्मा 18 वर्ष पुत्र सुरेश वर्मा गांव से निकल रही मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए जमुआर नाले पर जा रहा था। मूर्ति के साथ डीजे पर डांस चल रहा था। एक के बाद एक कई डोले साथ में थे। रात तकरीबन तीन बजे ढोला बबेलहिया मंदिर के पास पहुंचा था।

डीजे पर डांस चल रहा था। इसी बीच किसी ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही जेल चौकी प्रभारी शशांक कुमार सिंह, सदर कोतवाल तहसीलदार सिंह मौके पर पहुंच गए। उसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं हमला किसने किया और कब किया, यह पता नहीं चल सका है। रात में ही सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शहर कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किस ने हमला किया इसकी जांच चल रही है। जल्दी हमला करने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें