मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के उड़वलिया टोला सोनबरसा में 26 वर्षीय युवक बब्लू पुत्र नारायण निषाद अपने घर के बडेर से गले में रस्सी बांधकर की आत्महत्या कर ली। मृतक की लाश को बुधवार की शाम घर का दरवाजा खोलकर निकाला गया। बताया जा रहा कि बब्लू मंगलवार को अपनी पत्नी को मैके छोड़कर आया था। बहन राधिका जब उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो मोबाइल नहीं उठने पर भाई के घर आकर दरवाजा खुलवाया तो वह बडेर पर लटकता मिला। मिश्रौलिया निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिली है मौके पर हूं फॉरेंसिक टीम मौके पर आ रही है लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद