फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 10 Jun 2023 04:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

पीड़ित युवती के पिता जब इस बात की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिवार वालों ने धमकी देकर भगा दिया। आरोपी पक्ष शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित पिता ने थाना पथरा पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में पथरा क्षेत्र एक गांव में एक युवती के अपहरण और आरोपी के घर पूछने गए पिता को धमकाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के रिश्तेदार के यहां शादी का उत्सव था। पीड़ित के मुताबिक घर के कुछ लोग वहां गए थे। रात्रि में 23 वर्षीय पुत्री घर पर थी। दूसरे समुदाय का युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया। परिजनों ने इस मामले की जानकारी पिता को दी।

पीड़ित युवती के पिता जब इस बात की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिवार वालों ने धमकी देकर भगा दिया। आरोपी पक्ष शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित पिता ने थाना पथरा पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इस मामले में पथरा पुलिस ने अपहरण और धमकी देने सहित अन्य मामले में थाना शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के नदांव निवासी हिसाबुल्लाह, मैनुद्दीन, सैफुल्लाह के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें