फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क दुर्घटना में कार चालक युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित सोसायटी के निकट मंगलवार की देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर थानाक्षेत्र के भीमापार निवासी विपुल शुक्ला रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। उसका थाना क्षेत्र के नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर पकड़ी स्थित सोसायटी के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मिट्टी के ढेर से टकराते हुए डेढ़ मीटर ऊंची नींव पर चढ़ गई। हादसे में विपुल शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।
बगल के लोगों ने एंबुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया। इस संबंध में एसओ रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, दुर्घटना कैसे हुई यह पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें