फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Fri, 23 Sep 2022 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

युवक की बड़ी भाभी संगीता ने बताया कि उसके माता व पिता की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई पूना में रहते हैं। सूर्य प्रकाश शनिवार को घर से निकला था और पांच दिन बाद आज पता चला कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित पश्चिम गड़िकाओ के टोले में घटना के बाद मौज? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित पश्चिम गडिकाओं के टोले में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई। शव अर्धनग्न अवस्था में सरकारी हैंडपंप के पश्चिम थोड़ी दूर मिला।

विज्ञापन


क्षेत्र के बिस्कोहर पश्चिम टोला में बृहस्पतिवार सुबह बिस्कोहर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि नगर के पश्चिम टोले में एक युवक का शव अर्धनग्न रूप में पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस टीम के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. जुबैर अहमद मौके पर पहुंच गए।

शव के पास मिले आधार कार्ड आदि से युवक की पहचान सूर्य प्रकाश निवासी बिमोवा बुजुर्ग थाना गौलहौरा के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


युवक की बड़ी भाभी संगीता ने बताया कि उसके माता व पिता की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई पूना में रहते हैं। सूर्य प्रकाश शनिवार को घर से निकला था और पांच दिन बाद आज पता चला कि उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में चौकी प्रभारी बिस्कोहर सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें