फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार कालानमक चावल के व्यंजन का ले सकेंगे स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव में खा सकेंगे काला नमक चावल
विज्ञापन

काला नमक की बिक्री के साथ विविध व्यंजन के लगेंगे स्टाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव के साथ ही पहली बार ‘काला नमक महोत्सव’ भी आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय महोत्सव में काला नमक चावल से निर्मित व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे। महोत्सव में बेहतर व्यंजन बनाने वाले पुरस्कृत भी किए जाएंगे। महोत्सव में आगंतुक व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेेेंगे।
कपिलवस्तु महोत्सव 13, 14 और 15 मार्च को होगा। इस दौरान सांस्कृतिक, साहित्यिक समेत विविध कार्यक्रम होंगे ही, पहली बार ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ के तहत चयनित काला नमक चावल को बढ़ावा देने के लिए काला नमक महोत्सव भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि फूड जोन में नवाचार के तहत काला नमक चावल के विविध व्यंजन जैसे खीर, पुलाव, जीरा राइस, चावल, दाल, सब्जी, चावल-छोला, पोहा, खिचड़ी, फरा, इडली आदि का स्टाल लगाया जाना है। इन स्टालों में केवल काला नमक के चावल से निर्मित व्यंजन रखे जाएंगे। जिसके लिए संबंधित को आमंत्रित किया गया है। जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह ने बताया कि स्टाल लगाने के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में 10 मार्च तक उपस्थित होकर तय शुल्क जमा कर आवंटन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन समिति की ओर से उत्कृष्ट स्टाल के प्रबंधकों अथवा संचालकों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काला नमक चावल की बिक्री के लिए अलग से स्टाल लगाए जाएंगे। इसके लिए विकास भवन स्थित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय में 10 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कवियों का ऑडिशन
कपिलवस्तु महोत्सव में स्थानीय कवि एवं शायर को शामिल होने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। अंतिम तिथि छह मार्च है। जबकि आवेदन करने वालों का ऑडिशन (स्वर परीक्षा) आठ मार्च को विकास भवन के लोहिया कला भवन में होगा। उपायुक्त स्वत: रोजगार योगेंद्र लाल के मुताबिक कपिलवस्तु महोत्सव 2020 में स्थानीय कवि एवं शायर का पंजीकरण ऑनलाइन के साथ ही विकास भवन स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के दफ्तर में छह मार्च तक कराया जा सकेगा। पंजीकरण कराने वाले कलाकारों ऑडिशन (परीक्षा) लोहिया कला भवन में आठ मार्च को होगा। ऑडिशन का सुबह 10 बजे से पांच बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें