बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आज के दौर में योग जरूरी : डॉ. सतीश
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। श्री पाणिनीय गुरुकुल संस्कृत स्नातक महाविद्यालय दयानंद नगर कोल्हुई में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से रविवार को त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज के दौर में हर व्यक्ति के लिए योग जरूरी है।
मंत्री ने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बना लेने का समय है। योग को अपने जीवन का हिस्सा बना लेने से व्यक्ति कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकता है। योग ही वह साधन है जो हमें और आपको निरोग बना सकता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में त्रैमासिक योग शिविर का आयोजन करने के लिए संस्थान के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इसके पूर्व प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान मंत्री द्वारा महाविद्यालय के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिवंश कुमार आर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश चंद्र आर्य ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस योग शिविर के विशिष्ट अतिथि डॉ. इंद्रेश कुमार पांडेय, प्राचार्य राकेश चंद्र आर्य, अरविंद मणि त्रिपाठी, दुर्गेश पांडेय, मनीष पांडेय, राकेश शुक्ल, विकास पांडेय, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।