सिद्धार्थनगर। लेखपाल पद का नाम बदलकर राजस्व निरीक्षक करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जिले में लेखपाल हड़ताल पर रहे। तहसीलों में काम-काज ठप करते हुए लेखपालों ने काली पट्टी बांधी और धरना दिया। मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाए। शासन-प्रशासन के रुख पर असंतोष जताते हुए चेतावनी दी कि शीघ्र मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। सदर तहसील में आयोजित धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता ने कहा कि सरकार लेखपालों का शोषण कर रही है। मांगों को पूरा कराने के लिए लेकर कई बार धरना दिया गया, लेकिन सरकार केवल आश्वासन दिया जाता है।
आज सारी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है, लेकिन इसके लिए न तो लैपटॉप दिया गया है और न ही मोबाइल। ऐसे में काम-काज में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने लेखपाल पद नाम बदलकर राजस्व निरीक्षक, प्रदेश के किसी भी जिले में स्थानांतरण करने, पे-ग्रेड 2800 करने, वेतन विसंगति दूर करने, लैपटॉप व मोबाइल देने सहित अन्य मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। धरने की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कृष्णभूषण द्विवेदी ने की। इस दौरान मंत्री उमेश वर्मा, रामदेव, उमेश गौतम आदि मौजूद रहे। उधर, शोहरतगढ़ तहसील मेें तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के अगुवाई में लेखपालों ने धरना दिया।
यहां धरने में पूर्व तहसील अध्यक्ष नजमुल हसन, सदाकांत शुक्ल, श्रीराम चैरसिया, प्रमोद मिश्र, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, परमात्मा श्रीवास्तव, विनय पांडेय, संतोष कुमार यादव, प्रवीण, शिल्पी, रेनू, बबिता, आयुषी, गुंजन, रामजतन, प्रेमकुमार, देवेंद्र त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र चौरसिया, ध्रुवनारायन आदि मौजूद रहे। वहीं बांसी में तहसील अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव में हुए धरने में श्यामनाथ यादव, दिव्यंकर, हरिश्चन्द्र, रामअजोर चौधरी,लल्लू प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अवनीश कुमार, सलम परवेज, प्रभात सैनी, संदीप कुमार, अनुज यादव, अंकिता रंजन, अजय कुमार, अनामिका, नेहा, पुष्पेंद्र, प्रशांत पांडेय, राजेश कुमार, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज में तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मुतीम अहमद, शकील हैदर, गंगोत्री प्रसाद, आरपी राहुल, मोहम्मद इस्लाम, जियालाल, देवेश, सौम्या, टीमल प्रसाद, मोहम्मद इस्लाम, राहुल, अंजू, विजय कुमार, सत्या, मधु, शैलजा, राजेष प्रताप आदि ने धरना दिया। इसी तरह इटवा में तहसील अध्यक्ष जगदीश कुवंर यादव की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिलामंत्री रामसमुझ, बैजनाथ चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी, नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।