फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : कानपुर के विजय को हरा हरिद्वार के नवाब ने जीता मुकाबला्

Sun, 15 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कस्बा में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन अयोध्या के पहलवानों का दबदबा रहा। अंतिम दिन शनिवार को देश विदेश से आए पहलवानों ने कुश्ती में दमखम दिखाया और शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन करके अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को चित किया।
विज्ञापन

दंगल के दूसरे दिन की शुरुआत पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश द्विवेदी और डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कानपुर के विजय पहलवान व हरिद्वार के नवाब पहलवान का हाथ मिलवाकर कराई। इसमें हरिद्वार के नवाब विजयी रहे।
दंगल में हुई दूसरी कुश्ती गाजीपुर के विशाल पहलवान और अयोध्या के बृजेश पहलवान के बीच हुआ। इसमें अयोध्या के बृजेश विजयी रहे। हरियाणा के पहलवान अंकित और अयोध्या के गौरीशंकर दास के बीच हुए मुकाबले में गौरीशंकर विजयी रहे। संतकबीर नगर के पहलवान सर्वेश तिवारी ने मेरठ के नितेश को पटकनी दी।
विज्ञापन

वहीं, मध्य प्रदेश के मानिक को अयोध्या से आए अमित पहलवान ने धूल चटाई।उन्नाव के विश्वजीत व अयोध्या के शिवानंद के बीच हुआ। इसमें उन्नाव का पहलवान विश्वजीत विजयी रहे। सातवीं कुश्ती अयोध्या के अभिषेक व उन्नाव के दिलीप के बीच हुआ। इसमें अयोध्या के पहलवान अभिषेक विजयी रहे।
विज्ञापन

अयोध्या के राहुल व उन्नाव के सुलखान के बीच हुए मुकाबले में सुलखान पहलवान ने बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें